Uttar PradeshVaranasiखेल

वाराणसी के पहलवानों ने सिगरा स्टेडियम में दिखाया दम: मुरादाबाद राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए मंडलीय टीम घोषित

मुरादाबाद में मचेगा वाराणसी मंडल का शोर

वाराणसी। खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से आयोजित होने वाली ‘पुरुष सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता’ के लिए शुक्रवार को वाराणसी मंडल की टीम का चयन कर लिया गया। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर के पहलवानों ने जबरदस्त दांव-पेंच दिखाए।

मुरादाबाद में मचेगा वाराणसी मंडल का शोर

वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 28 से 30 जनवरी 2026 तक मुरादाबाद के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुक्रवार सुबह 10 बजे से खिलाड़ियों का वजन लिया गया, जिसके बाद 12 बजे से मुकाबला शुरू हुआ।

चयनित पहलवानों की सूची (विजेता):

फ्रीस्टाइल वर्ग (Freestyle):

  • 57 किलो: हरेंद्र चौहान (चंदौली)

  • 61 किलो: आशुतोष पाल (वाराणसी)

  • 65 किलो: देवांश पाल (वाराणसी)

  • 70 किलो: अनिल यादव (गाजीपुर)

  • 74 किलो: मुलायम यादव (वाराणसी)

  • 79 किलो: विशाल यादव (गाजीपुर)

  • 86 किलो: शैलेंद्र पाल (गाजीपुर)

  • 92 किलो: साजन पाल (वाराणसी)

  • 97 किलो: मोहम्मद इरशाद (गाजीपुर)

  • 125 किलो: अभिषेक (वाराणसी)

ग्रीको रोमन वर्ग (Greco-Roman):

  • 55 किलो: अवधेश यादव (वाराणसी)

  • 60 किलो: बजरंग राजभर (वाराणसी)

  • 63 किलो: राजकुमार मौर्य (चंदौली)

  • 67 किलो: रितेश पटेल (वाराणसी)

  • 72 किलो: अंशुमान यादव (वाराणसी)

  • 77 किलो: विष्णु गुप्ता (वाराणसी)

  • 82 किलो: हरिश्चंद्र यादव (वाराणसी)

  • 87 किलो: रतन यादव (वाराणसी)

  • 97 किलो: नितिन यादव (गाजीपुर)

  • 130 किलो: अमन यादव (वाराणसी)

सभी प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने पहलवानों को जीत का आशीर्वाद दिया और मुरादाबाद में स्वर्णिम सफलता की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!