SamajVasai virarटॉप न्यूज़दुनियादेशपालघरमहाराष्ट्रमुंबईराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पत्रकारों को मिला चार करोड़ रुपए का सुरक्षा कवच, 40 पत्रकारों का दुर्घटना बीमा

वसई-विरार मनपा पत्रकार संगठन की पहल; सदस्यता प्रमाण पत्र भी बांटे, दो महीने में करीब 40 पत्रकार संगठन से जुड़े

मुंबई@पत्रकारिता के दौरान फील्ड में लगातार सक्रिय रहने वाले पत्रकारों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वसई-विरार शहर महानगरपालिका पत्रकार संगठन ने महत्वपूर्ण पहल की है। संगठन की ओर से 40 पत्रकारों को चार करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा प्रदान किया गया। इसके साथ ही संगठन से जुड़े सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। संगठन के अनुसार, पालघर जिले सहित वसई-विरार ठाणे, मुंबई, नई मुंबई, एमएमआर क्षेत्र में पत्रकारों के लिए संगठन के माध्यम से पहली बार इस तरह की दुर्घटना बीमा योजना उपलब्ध कराई गई है।

विरार के शानदार ली विवांता हॉटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विरार पूर्व के मनवेलपाड़ा स्थित ली विवांता होटल में आयोजित कार्यक्रम में वसई-विरार मनपा के उपमहापौर मार्शल लोपेज, स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी, विरोधी पक्ष नेता मनोज पाटिल, पूर्व महापौर नारायण मानकर, पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर, पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे और वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर देसाई सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे।

दो महीने में करीब 40 पत्रकार जुड़ें 

कार्यक्रम का आयोजन वसई-विरार शहर महानगरपालिका पत्रकार संगठन के अध्यक्ष विजय गायकवाड़ के नेतृत्व में किया गया। गायकवाड़ ने बताया कि संगठन का पंजीकरण 23 जून 2026 को हुआ था। इसके बाद महज दो महीने में करीब 40 पत्रकार संगठन से जुड़ चुके हैं। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर काम करने के साथ उनके सामाजिक और आर्थिक हितों की रक्षा करना है।

दुर्घटना की स्थिति में परिवार को मिलेगा सहारा

स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों के हित में इस तरह की पहल पहली बार देखने को मिल रही है। उन्होंने मनपा की ओर से भी पत्रकारों के लिए विशेष नियोजन किए जाने का आश्वासन दिया। उपमहापौर मार्शल लोपेज ने कहा कि पत्रकार दिन-रात फील्ड में रहकर खबरें जुटाते हैं। इस दौरान दुर्घटना होने पर उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच साबित होगा। विरोधी पक्ष नेता मनोज पाटिल सहित पुलिस अधिकारियों ने भी संगठन की पहल की सराहना की और भविष्य में पत्रकारों के हित में ऐसी योजनाएं जारी रखने की आवश्यकता जताई।

पदाधिकारी और सदस्य मौजूद

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, मनीष म्हात्रे, सचिव मंगेश कराले, कोषाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, गोपाल गुप्ता, मनोज तांबे, सचिन दीक्षित, कैलाश रांगणेकर, धनराज पटोले सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। महिला समिति की कृति केसरकर, अदिति सिंह, भावना राठौड़ और सोनल महाडीक सहित 50 से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!