Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
https://awaaznation.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifVasai virarटॉप न्यूज़देशमहाराष्ट्रमुंबईराज्यलोकल न्यूज़
Trending

वायरल होने की चाहत से ‘वायरल’ हुआ विवाद:

नालासोपारा में दो इंस्टाग्राम क्रिएटर्स की सड़क पर हाथापाई

नालासोपारा पूर्व के ओस्तवाल नगरी स्थित नवजीवन स्कूल के पास शुक्रवार को दो महिला इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सड़क पर मारपीट शुरू होने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक घटनास्थल का नजारा ऐसा रहा, जैसे सड़क ही कुश्ती का अखाड़ा बन गई हो। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं। कुछ दिन पहले ट्रेन में बनाए गए एक वीडियो के वायरल होने के बाद इनमें से एक महिला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आई थी। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मामला सार्वजनिक रूप से मारपीट तक पहुंच गया।

पहले साथ बनाती थीं वीडियो, अब आमने-सामने

इस घटना की सबसे दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले दोनों महिलाएं एक ही ग्रुप में नजर आती थीं और साथ मिलकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती और साथ में बनाए गए वीडियो लोगों का ध्यान खींचते थे। लेकिन अब दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से हुई मारपीट ने इलाके में चर्चा छेड़ दी है।

व्यूज की होड़ या बढ़ती प्रतिस्पर्धा?

आज सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के लिए युवा और क्रिएटर्स लगातार नए-नए वीडियो बना रहे हैं। ज्यादा लाइक, कमेंट और व्यूज पाने की होड़ में कभी-कभी मामूली विवाद भी बड़ा रूप ले लेते हैं। नालासोपारा की यह घटना भी इसी बदलती सोशल मीडिया संस्कृति पर सवाल खड़े करती है। हालांकि, दोनों महिलाओं के बीच विवाद की असली वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने आने के बाद ही विवाद की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!