Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Transportखेलमहाराष्ट्रमुंबई
Trending

मुंबई पत्तन प्राधिकरण करेगा ‘अखिल भारतीय मेजर पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट’ की मेजबानी, 10 बंदरगाहों की टीमें दिखाएंगी दम

देशभर से जुटेंगी 10 दिग्गज टीमें

मुंबई: खेल और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए मुंबई पोर्ट स्पोर्ट्स काउंसिल (MPSC) द्वारा अखिल भारतीय मेजर पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है मेजर पोर्ट्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में होने वाला यह टूर्नामेंट 12 से 16 फरवरी तक चर्चगेट स्थित कर्नाटक क्रिकेट ग्राउंड और चेंबूर स्थित आरसीएफ (RCF) ग्राउंड होगा। 11 फरवरी को कर्नाटक क्रिकेट ग्राउंड में उद्घाटन होगा।

देशभर से जुटेंगी 10 दिग्गज टीमें

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के 10 प्रमुख बंदरगाहों की क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं इनमें मेजबान मुंबई के अलावा कोलकाता, पारादीप, विशाखापत्तनम, चेन्नई, तूतीकोरिन, जेएनपीए (JNPA), मोरमुगाओ, न्यू मैंगलोर और दीनदयाल पोर्ट की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी

T20 फॉर्मेट में होगा मुकाबला

यह पूरा टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसे लीग-सह-नॉकआउट (League-cum-knock out) आधार पर आयोजित किया जा रहा है टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार, 16 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे से कर्नाटक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा फाइनल मैच के समापन के बाद उसी स्थान पर पुरस्कार वितरण समारोह और समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!