चंदौली: बेजुबानों की तस्करी रोकने में पुलिस को सफलता, पिकअप में लदे 20 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। जनपद में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत धीना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन को पकड़कर उसमें क्रूरतापूर्वक ठूंसे गए 20 पड़वा (भैंस के बच्चे) बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने वाराणसी के रहने वाले दो शातिर तस्करों को भी दबोचा है। बघरी तिराहे पर पुलिस ने बिछाया जाल चन्दौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के नेतृत्व में धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद अपनी टीम के साथ बघरी तिराहा मस्जिद के पास बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार लोग वाहन छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। वाराणसी के निकले तस्कर, पशु क्रूरता में दर्ज हुआ केस
चंदौली। जनपद में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत धीना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन को पकड़कर उसमें क्रूरतापूर्वक ठूंसे गए 20 पड़वा (भैंस के बच्चे) बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने वाराणसी के रहने वाले दो शातिर तस्करों को भी दबोचा है।
बघरी तिराहे पर पुलिस ने बिछाया जाल
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के नेतृत्व में धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद अपनी टीम के साथ बघरी तिराहा मस्जिद के पास बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार लोग वाहन छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।
वाराणसी के निकले तस्कर, पशु क्रूरता में दर्ज हुआ केस
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जावेद आलम (24 वर्ष) और मो. इम्तियाज (26 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों ही वाराणसी के थाना जैतपुरा क्षेत्र के कमलगढ़हा के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि पिकअप के भीतर मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था। चंदौली की धीना पुलिस ने इनके विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
- भूपेन्द्र कुमार निषाद (थानाध्यक्ष, धीना, चंदौली)
- शेष कुमार राय
- राजेन्द्र यादव
- सुनील कुमार राय
- अजीत प्रचेता


