Varanasi

वाराणसी: सोलर से रोशन हो रही किसानों की किस्मत, मुख्यमंत्री के सलाहकार ने लाभार्थियों से किया संवाद

पीएम सूर्य घर और कुसुम योजना की समीक्षा

वाराणसी। प्रदेश सरकार की सौर ऊर्जा नीति को धरातल पर उतारने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। माननीय मुख्यमंत्री जी के आर्थिक सलाहकार समूह (IAG) के सदस्य और एनर्जी एक्सपर्ट श्री रविकांत मिश्रा ने जनपद के सोलर पंप लाभार्थियों, वेंडर्स और विभागीय अधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया।

पीएम सूर्य घर और कुसुम योजना की समीक्षा

बैठक के दौरान एनर्जी एक्सपर्ट श्री रविकांत मिश्रा ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ और ‘पीएम कुसुम योजना’ की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों से वार्ता कर सोलर पंपों से खेतों की सिंचाई में होने वाले लाभों की जानकारी ली। श्री मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर घर और हर खेत को सौर ऊर्जा से जोड़ना है ताकि बिजली की निर्भरता कम हो सके।

लाभार्थियों के अनुभव: “बच रहा पैसा और समय”

संवाद के दौरान उपस्थित लाभार्थियों ने सौर ऊर्जा के प्रति अपने उत्साहजनक अनुभव साझा किए:

  • शून्य मेंटेनेंस: लाभार्थियों ने बताया कि सोलर पैनल और पंप लगाने के बाद उन्हें किसी भी तरह के भारी मेंटेनेंस का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

  • बिजली बिल में भारी कमी: छतों पर स्थापित सोलर रूफटॉप के कारण बिजली का बिल अब न के बराबर आ रहा है।

  • निशुल्क ऊर्जा: किसानों ने कहा कि सूर्य की रोशनी से अब बिना किसी खर्च के बिजली मिल रही है, जिससे खेती की लागत कम हुई है।

  • पर्यावरण संरक्षण: बैठक में चर्चा हुई कि सोलर के उपयोग से न केवल ऊर्जा की बचत हो रही है, बल्कि हजारों एकड़ भूमि पर पर्यावरण अनुकूल सिंचाई संभव हो रही है।

विभागों और वेंडर्स को कड़े निर्देश

एनर्जी एक्सपर्ट ने यूपी नेडा, डिस्कॉम और सोलर वेंडर्स के साथ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने वेंडर्स को निर्देश दिए कि सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और लाभार्थियों को सर्विसिंग के लिए परेशान न होना पड़े।

इनकी रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपनिदेशक कृषि श्री अमित जायसवाल, यूपी नेडा के परियोजना प्रभारी, विद्युत विभाग (डिस्कॉम) के अधिशासी अभियंता, पीएम कुसुम एवं पीएम सूर्य घर योजना के अधिकृत वेंडर और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!