Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Chandauli

चंदौली: ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना का उठाएं लाभ, उद्योग लगाने के लिए सरकार देगी 50 लाख तक की मदद

चंदौली : स्थानीय उद्यमियों और युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। ‘एक जनपद एक व्यंजन’ (One District One Product – Food) वित्त पोषण सहायता योजना के तहत चंदौली के विशिष्ट व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी है। आयुक्त उद्योग उदय पासवान ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जनपद के चुनिंदा व्यंजनों के मूल्य संवर्धन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और गुणवत्ता सुधार कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनाना है।

चंदौली के लिए ये व्यंजन हैं चयनित

योजना के अंतर्गत चंदौली जनपद के लिए निम्नलिखित व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है:

  • काले चावल के उत्पाद (जैसे खीर)

  • गुलाब जामुन

  • लस्सी

इन उत्पादों की नई इकाइयां स्थापित करने, पुरानी इकाइयों के विस्तारीकरण (Expansion) और विविधीकरण (Diversification) के लिए उद्यमी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

वित्त पोषण (मार्जिन मनी) का विवरण

परियोजना की लागत के आधार पर मार्जिन मनी के रूप में मिलेगी सहायता :

परियोजना लागत मार्जिन मनी (सहायता राशि)
25 लाख तक 25% या अधिकतम 6.25 लाख (जो कम हो)
25 लाख से 50 लाख तक 6.25 लाख या 20% (जो अधिक हो)
50 लाख से 150 लाख तक 10 लाख या 10% (जो अधिक हो)
150 लाख से अधिक 10% या अधिकतम 50 लाख (जो कम हो)

आवेदन के लिए पात्रता की शर्तें

  • आयु: आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

  • शिक्षा: कोई अनिवार्य शैक्षिक योग्यता नहीं है।

  • स्वतंत्र इकाई: आवेदक भारत या उत्तर प्रदेश सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का पूर्व में लाभ न ले चुका हो।

  • क्रेडिट हिस्ट्री: आवेदक या उसकी इकाई किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का ‘डिफॉल्टर’ (चूककर्ता) नहीं होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उद्यमी और नागरिक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक विभागीय पोर्टल msme.up.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!