Varanasi
Trending

काशी: गंगा की रेती पर मचेगा पतंगबाजी का रोमांच, जीतने वाली टीम को मिलेंगे 51,000 रुपये नकद, नगर निगम का बड़ा आयोजन

16 टीमें लड़ाएंगी पेंच, इनामों की होगी बौछार

वाराणसी। 10 जनवरी 2026 मकर संक्रांति के पर्व से पहले धर्मनगरी काशी में पतंगबाजी का जबरदस्त मुकाबला होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान से प्रेरित होकर नगर निगम वाराणसी की ओर से आगामी 12 जनवरी से दो दिवसीय भव्य ‘पतंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। गंगा पार दशाश्वमेध घाट के सामने रेती पर आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों से सजेगा।

16 टीमें लड़ाएंगी पेंच, इनामों की होगी बौछार

वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य काशी की पारंपरिक संस्कृति और खेलों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

पुरस्कारों का विवरण: नगर निगम ने विजेताओं के लिए भारी-भरकम इनाम राशि की घोषणा की है:

  • प्रथम पुरस्कार: 51,000 (इक्यावन हजार रुपये)

  • द्वितीय पुरस्कार: 21,000 (इक्कीस हजार रुपये)

  • तृतीय पुरस्कार: 11,000 (ग्यारह हजार रुपये)

क्या हैं प्रतियोगिता के नियम?

प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं:

  1. प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे।

  2. एक प्रतिभागी को अधिकतम दो पतंग उड़ाने की अनुमति मिलेगी।

  3. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन चार-चार मैच खेले जाएंगे।

  4. खेल का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन को समर्पित

महापौर ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन ‘स्वस्थ युवा-सशक्त भारत’ को समर्पित है। काशी के युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति उत्साह भरने के लिए यह एक शानदार मंच है। गंगा की रेती पर होने वाले इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के जुटने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!