Chandauliक्राइम

चंदौली: इलिया पुलिस ने जानलेवा हमले का 24 घंटे में किया खुलासा; दो शूटर गिरफ्तार, असलहा और कार बरामद

​बिहार भागने की फिराक में थे आरोपी

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद की इलिया थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस और एक बलेनो कार बरामद की गई है।

​क्या था मामला?

​बीती 11 जनवरी 2026 को ग्राम डेहरी खुर्द में भूमि विवाद को लेकर तेजबली चौहान पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि रवि उर्फ शशिकांत मिश्रा ने पिंटू चौहान के इशारे पर तेजबली को घेरकर पिस्टल से चार गोलियां मारी थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

​बिहार भागने की फिराक में थे आरोपी

​पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देशन में इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की टीम ने आज बनरसिया माइनर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बलेनो कार को रोका। कार में सवार रवि उर्फ शशिकांत मिश्रा और उसके चालक प्रदीप कुमार गौतम को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पुलिस से बचने के लिए चकिया-सैदूपुर मार्ग से बिहार भागने की कोशिश कर रहे थे।

​बरामदगी का विवरण

​पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • ​01 अवैध पिस्टल
  • ​05 जिंदा कारतूस
  • ​02 मैगजीन
  • ​01 बलेनो कार (नंबर- UP70GX4908)

​गिरफ्तार अभियुक्त

  1. ​रवि उर्फ शशिकान्त मिश्र: निवासी डेहरी खुर्द, थाना इलिया (वर्तमान पता- रसूलाबाद, प्रयागराज)
  2. ​प्रदीप कुमार गौतम: निवासी रसूलाबाद, थाना शिवकुटी, जनपद प्रयागराज

​पुलिस टीम शामिल रहे:

​इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ चौकी प्रभारी गिरीश बल्लभ शुक्ल, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने टीम की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!