मुंबईलोकल न्यूज़विकास
Trending

विरार में युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, एक अक्टूबर को लगेगा ‘महा रोजगार मेला’

18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का मौका; बैंकिंग, कस्टमर सर्विस, सेल्स समेत कई क्षेत्रों में पद

मुंबई@विरार पश्चिम के यशवंत नगर स्थित अमेया क्लासिक क्लब में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ‘महा रोजगार मेला 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला गुरुवार, एक  अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार मेले में विभिन्न नामी बैंक कंपनियों की ओर से नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

समाजसेवक एवं पूर्व नगरसेवक हार्दिक राऊत ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं पास और पदवीधारक युवा हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। मेले में बैंकिंग एवं फाइनेंस, कस्टमर सर्विस, सेल्स एवं मार्केटिंग, ऑपरेशंस/बैक ऑफिस, रिटेल सहित अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की जानकारी दी।

रोजगार मेले में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, डीसीबी बैंक, बंधन बैंक और आदित्य बिड़ला बैंक समेत अन्य कंपनियों की भागीदारी बताई गई है। आयोजन महाराष्ट्र के उद्यमी राजीवजी पाटील की जन्मदिन के अवसर पर उनकी उपस्थिति में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!