आंगणेवाडी यात्रा के लिए रेलवे की सौगात: मडगांव और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
मुंबई : कोंकण क्षेत्र के प्रसिद्ध ‘आंगणेवाडी जात्रा उत्सव के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मडगांव जंक्शन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन का पूरा विवरण और समय सारणी:
1. ट्रेन संख्या 01004 (मडगांव जंक्शन – लोकमान्य तिलक टी. साप्ताहिक स्पेशल): यह ट्रेन 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को मडगांव जंक्शन से शाम 16:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
2. ट्रेन संख्या 01003 (लोकमान्य तिलक टी. – मडगांव जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल): वापसी में यह ट्रेन 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुबह 07:55 बजे छूटेगी और उसी दिन रात 22:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुँचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव :
यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल ट्रेन करमली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवड़े, अदावली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलून, खेड़, मानगाँव, रोहा, पेन, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजिशन :
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें:
-
स्लीपर क्लास: 20 कोच
-
SLR: 02 कोच



