Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Uttar PradeshVaranasiखेल

वाराणसी के लाल अभय कुमार ने जयपुर में गाड़ा झंडा, ‘फेडरेशन कप 2026’ में जीता कांस्य पदक

चंडीगढ़ के खिलाड़ी के 6.9 अंकों के मुकाबले 6.8 अंक किया हासिल

वाराणसी। राजस्थान के जयपुर में आयोजित द्वितीय फेडरेशन कप 2026 में जिले के होनहार खिलाड़ी और देश की रक्षा में तैनात जवान अभय कुमार ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता है। अभय की इस उपलब्धि से जनपद के खेल जगत और ताइक्वांडो संघ में खुशी का माहौल है।

कड़े मुकाबले में हासिल किया मुकाम

इंडिया ताइक्वांडो की ओर से 21 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंडर 30 व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा’ (Individual Poomsae) में अभय कुमार ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में अभय ने बेहतरीन तकनीकी कौशल दिखाया। उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाड़ी द्वारा प्राप्त 6.9 अंकों के मुकाबले 6.8 अंक अर्जित करते हुए पदक तालिका में अपना स्थान पक्का किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

देश की सुरक्षा के साथ खेल में भी अव्वल

अभय कुमार वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) में बतौर कांस्टेबल कार्यरत हैं। देश की सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अभय ने ताइक्वांडो के प्रति अपने जुनून को जीवित रखा और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर वाराणसी मंडल का मान बढ़ाया है।

जिला ताइक्वांडो संघ ने दी बधाई

जिला ताइक्वांडो संघ वाराणसी के सचिव चंद्रभान पटेल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अभय कुमार ने विपरीत परिस्थितियों और ड्यूटी के बीच अभ्यास जारी रखकर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह जीत वाराणसी के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!