Chandauliखेलयुवा

चंदौली: 20 जनवरी से शुरू होगा जिला ओलंपिक का रोमांच, 20 खेलों में 2500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, देखें पूरी लिस्ट

सनबीम स्कूल मुगलसराय से होगा आगाज

चंदौली। जनपद के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। जिला ओलंपिक संघ, चंदौली द्वारा आयोजित होने वाली ‘दस दिवसीय जिला ओलंपिक खेल प्रतियोगिता’ का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 20 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में जिले के 2500 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सनबीम स्कूल मुगलसराय से होगा आगाज

जिला ओलंपिक संघ के सचिव पीपी यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 20 जनवरी को सनबीम स्कूल मुगलसराय में किया जाएगा। पहले दिन इसी परिसर में ताइक्वांडो, नेटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के साथ खेल उत्सव की शुरुआत होगी। जिले के 7 निजी स्कूलों सहित विभिन्न जिम, अखाड़ों और खेल मैदानों को आयोजन स्थल बनाया गया है।


📅 जिला ओलंपिक खेल प्रतियोगिता: विस्तृत कार्यक्रम (Schedule)

तिथि खेल का नाम आयोजन स्थल
20 जनवरी ताइक्वांडो, नेटबॉल और हैंडबॉल सनबीम स्कूल, मुगलसराय (उद्घाटन)
21 जनवरी बैडमिंटन सनबीम स्कूल, मुगलसराय
22 जनवरी निशानेबाजी (Shooting) विजेतागंज शूटिंग एकेडमी
24 जनवरी पंजा कुश्ती और मुथाई आर्यन हेल्थ क्लब, चकिया
25 जनवरी कराटे, स्केटिंग और शतरंज सिल्वर बेल्स (चकिया) व सनबीम
27 जनवरी वॉलीबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन महेंद्र टेक्निकल, बेलवानी अखाड़ा व सहदेव जिम
28 जनवरी एथलेटिक्स, टेनिस बॉल क्रिकेट बलुआ खेल मैदान व बीपी हायर सेकेंड्री
29 जनवरी योग और मुक्केबाजी (Boxing) यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल व ज्योति कॉन्वेंट
30 जनवरी कबड्डी जलधर मौर्य पब्लिक स्कूल, चकिया
31 जनवरी समापन समारोह सनबीम स्कूल, मुगलसराय

फुटबॉल और तीरंदाजी पर संशय बरकरार

सचिव पीपी यादव ने जानकारी दी कि फिलहाल 18 खेलों के स्थल और तिथियां तय कर दी गई हैं। फुटबॉल और तीरंदाजी के लिए अभी आयोजन स्थल का चयन किया जा रहा है, जिसकी आधिकारिक सूचना बहुत जल्द जारी की जाएगी।

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

इस आयोजन को लेकर जिले के खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। सात निजी विद्यालयों के साथ-साथ जिम और पारंपरिक अखाड़ों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सके। 31 जनवरी को भव्य समापन समारोह के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!