Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
महाराष्ट्रमुंबईराजनीति
Trending

वसई-विरार में एक भी गरीब का घर नहीं टूटने देंगे – मुख्यमंत्री फडणवीस

नालासोपारा स्थित सेंट्रल पार्क में भाजपा–शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन की भव्य जनसभा आयोजित की गई

वसई-विरार शहर महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को नालासोपारा स्थित सेंट्रल पार्क में भाजपा–शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन की भव्य जनसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, “वसई-विरार में एक भी गरीब का घर तोड़ने नहीं दिया जाएगा। हम घर देने वाले हैं, घर छीनने वाले नहीं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्षों से कुछ लोगों ने अनधिकृत निर्माण कराकर, लोगों को धमकाकर और भ्रष्टाचार के माध्यम से इस शहर पर राज किया। उन्होंने कहा, “यहां की महानगरपालिका को कुछ लोगों ने एटीएम की तरह इस्तेमाल किया। टैंकर माफिया पैदा हुआ, दहशत का माहौल बनाया गया। अब यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

फडणवीस ने कहा कि पहले वसई-विरार की पहचान केले और दूध के लिए थी, लेकिन समय के साथ यहां दहशती राजनीति ने जगह बना ली। अब सरकार इस शहर को विकास की नई पहचान देने जा रही है। सभा में राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सांसद हेमंत सावरा, विधायक राजन नाईक, विधायक स्नेहा दुबे पंडित, विधायक विलास तरे, विधायक राजेंद्र गावित, पूर्व विधायक रविंद्र फाटक, आदिवासी विकास मंडल के अध्यक्ष विवेक पंडित समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा, “वसई-विरार अब रुकेगा नहीं। शहर का विकास तभी संभव है जब महानगरपालिका से भ्रष्टाचार और अड़चनें हटें।”उन्होंने विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए बताया कि—

एमएमआरडीए के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे। मेट्रो लाइन-13 को 22 स्टेशनों के साथ वसई-विरार तक लाया जाएगा। जापान सरकार की सहायता से विरार तक कोस्टल रोड बनाया जा रहा है। विरार–अलीबाग मल्टी कॉरिडोर 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिससे ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा। अगले वर्ष बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नए क्लस्टर डेव्हलपमेंट से पुनर्विकास होगा, लेकिन एक भी गरीब का घर नहीं टूटेगा। सात नए फ्लायओवर और 40 फीट चौड़ी रिंग रोड बनाई जाएगी। वसई की हरित संस्कृति को संरक्षित रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बुनियादी विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और जनता से विकास के लिए गठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!