देश
180 शहरों में प्रदर्शन, दर्जनों लोगों की मौत, इंटरनेट बैन और फ्लाइट कैंसिल…. जानें ईरान का ताजा हाल
इंटरनेट बैन

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट और टेलीफोन कॉल पर बैन लगा दिया गया है. ईरान की सरकारी मीडिया ने हिंसा भड़काने के लिए अमेरिका और इज़रायल के आतंकवादी एजेंटों को जिम्मेदार ठहराया.
ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट और टेलीफोन कॉल पर बैन लगा दिया गया है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने शुरू हुए इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 62 लोग मारे जा चुके हैं. सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर शुक्रवार को सरकारी मीडिया ने हिंसा भड़काने के लिए अमेरिका और इज़रायल के आतंकवादी एजेंटों को जिम्मेदार ठहराया.
