वाराणसी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल, कल कचहरी पर होगा बड़ा प्रदर्शन
अंबेडकर चौराहे पर गूंजेगी विरोध की आवाज
वाराणसी। बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या, हिंसा और शोषण की घटनाओं को लेकर देश भर में आक्रोश है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP), वाराणसी इकाई ने कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
अंबेडकर चौराहे पर गूंजेगी विरोध की आवाज
आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के हनन के विरोध में कल, 11 जनवरी 2026 को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
यह विरोध प्रदर्शन वाराणसी के कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहे पर दोपहर 1:00 बजे आयोजित होगा। पार्टी कार्यकर्ता यहाँ प्रदर्शन के प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपेंगे।
कार्यक्रम का विवरण:
-
उद्देश्य: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न और हत्या के खिलाफ विरोध जताना।
-
स्थान: अंबेडकर चौराहा, कचहरी, वाराणसी।
-
दिनांक: 11 जनवरी 2026 (रविवार)।
-
समय: दोपहर 1:00 बजे।
-
आयोजक: आम आदमी पार्टी, वाराणसी।
‘आप’ की मांग: न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित हो
आम आदमी पार्टी वाराणसी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। कल होने वाले इस प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटेंगे।




