Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Varanasi

हिन्द कान्वेंट एनुअल स्पोर्ट्स मीट में दिखी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक, खेल और संस्कृति का हुआ अनूठा संगम

 ​वाराणसी। जी.टी. रोड, महेशपुर स्थित हिन्द कान्वेंट स्कूल के मैदान पर रविवार को ‘एनुअल स्पोर्ट्स मीट आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश की विविधता और एकता की अनूठी तस्वीर पेश की। पूरा विद्यालय परिसर उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के जयघोष से सराबोर नजर आया।

विविधता में एकता का संदेश

​कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों की संस्कृतियों और भाषाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे मैदान पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना जीवंत हो उठी। बच्चों के आत्मविश्वास और अनुशासन ने वहां मौजूद सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर के इस प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।

दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

​कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल, मिशन शक्ति प्रभारी (वाराणसी) रंजना उपाध्याय, मिशन शक्ति प्रभारी (मंडुवाडीह) खुशबू सिंह, प्रदेश सचिव अभिषेक यादव और जिलाध्यक्ष रघुवर दास विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामाश्रय पटेल ने कहा:

​”हिन्द कान्वेंट स्कूल का यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि बच्चों में राष्ट्रीय एकजुटता और टीम भावना का संचार भी कर रहा है। यह भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।”

 

‘खेल से होता है मानसिक विकास’: नरेंद्र शर्मा

​हिन्द कान्वेंट स्कूल के निदेशक और एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नरेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि स्वच्छ मानसिकता का भी विकास होता है। हार-जीत से परे, एक खिलाड़ी हमेशा अपनी प्रतिस्पर्धा से कुछ नया सीखता है।

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

​प्रतियोगिताओं के दौरान सुरक्षा और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख आकर्षण रहे:

  • प्रमुख खेल: बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट, टेबल टेनिस और कबड्डी।
  • अन्य गतिविधियां: योग, स्किपिंग रोप, हैंडबॉल और एथलेटिक्स।

इनकी रही उपस्थिति

​समारोह में मड़ौली चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह, मंडुवाडीह चौकी प्रभारी राहुल कुमार सिंह, गंगापुर चौकी प्रभारी पवन कुमार यादव, उप निरीक्षक निरुपमा यादव, पार्षद राजेश कन्नौजिया, बबलू मौर्य, प्रधानाचार्य स्मिता शर्मा, अरविंद शर्मा समेत सुनील कुमार मौर्य, सीताराम पटेल और रवि प्रकाश वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!