Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Indian railwayभारतीय रेलमहाराष्ट्र
Trending

कोंकण रेलवे की बड़ी कार्रवाई : बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला 22.81 करोड़ का जुर्माना

एक महा में 9495 विशेष टिकट जांच अभियान, 4,13,637 मिले बिना टिकट

मुंबई। कोंकण रेलवे (केआरसीएल) बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने खिलाफ जांच अभियान चला रहा है। बीते एक माह में 9495 विशेष टिकट जांच अभियान के तहत 4,13,637 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित तरीके से यात्रा करते पकड़ा। पकडे गए यात्रियों से रेलवे किराए और जुर्माने के रूप में 24.81 करोड़ की वसूली की गई। ये जानकारी कोंकण रेलवे कार्पोरेशन लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी सुनिल बी. नारकर ने दी।

26 फरवरी को पूरे रूट पर चलेगा महा-अभियान

कोंकण रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। रेलवे ने घोषणा की है कि आने वाली 26 फरवरी को पूरे रूट पर आरपीएफ (RPF) और रेलवे अधिकारियों के समन्वय से एक और सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!