Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Uncategorized

लखनऊ: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया ‘नेशनल बैटल डांस स्पोर्ट्स’ का उद्घाटन, बोले- ‘ब्रेक डांस’ का ओलंपिक में शामिल होना ऐतिहासिक

अनुशासन और फिटनेस का संगम है डांस स्पोर्ट्स - बृजेश पाठक

लखनऊ। 10 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सदर बाजार स्थित संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय में शनिवार से दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय बैटल डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026’ का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और युवाओं को खेल व संस्कृति से जुड़ने का प्रेरक संदेश दिया।

अनुशासन और फिटनेस का संगम है डांस स्पोर्ट्स – बृजेश पाठक

खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, “आज का युवा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, वह खेल और कला के जरिए दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है। बैटल डांस स्पोर्ट्स अनुशासन, फिटनेस और रचनात्मकता का बेहतरीन उदाहरण है। खासकर ब्रेक डांस का ओलंपिक में शामिल होना हमारे प्रतिभावान युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।” उन्होंने इस आयोजन को राष्ट्र निर्माण और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

नन्‍ही विजेता को घुटनों के बल होकर उप मुख्‍यमंत्री ने किया सम्‍मानित

इन दिग्गजों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह उपस्थित रहे। अर्जुन अवॉर्डी रचना गोविल की संरक्षक के रूप में उपस्थिति ने खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया। वहीं, इग्नू के निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने खुद ‘मास्टर कैटेगरी एक्रो योग’ में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को अचंभित कर दिया।

इसके अलावा क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अनिल श्रीवास्तव और संस्कृत पाठशाला के ट्रस्टी अंकुर अग्रवाल भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने पहुंचे।

पहले दिन की खास झलकियां और विजेता

देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने क्लासिकल डांस, लोक कला, एक्रो योग और एक्रोबैटिक श्रेणियों में अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले मुख्य खिलाड़ियों में शामिल रहे:

  • मोहलक्षिका सिंह, नेविका सिंह, अर्न ओम सिंह, दीपांशी, तनिष्क बंसल, शिक्षा अग्रवाल और गार्गी द्विवेदी।

कल होगा भव्य समापन

बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन 11 जनवरी 2026 को होगा। एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के. बी. पंत ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समापन समारोह में अन्य श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!