Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Varanasiखेलदेशराज्यलोकल न्यूज़

काशी : गंगा की रेती पर ‘भाक्काटे’ का शोर, बनारस काइट क्लब बना पतंग सम्राट, 4-0 से जीती खिताबी जंग

महापौर का बड़ा ऐलान: अगले साल से 5 लाख का होगाा प्रथम पुरस्कार

वाराणसी।( 13 जनवरी 2026) मोक्षदायिनी गंगा के तट पर नीला आसमान मंगलवार को सतरंगी पतंगों और रोमांचक पेंचों का गवाह बना। दो दिवसीय ‘आसमानी जंग’ का समापन बनारस काइट क्लब की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में बनारस काइट क्लब ने अपने सधे हुए हाथों और सटीक पेंच से फायर काइट क्लब को 4-0 से एकतरफा शिकस्त देकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी चूम ली।

बंटी और शुभम की जोड़ी का चला जादू

खिताबी मुकाबले में बनारस काइट क्लब के बंटी और शुभम की जोड़ी ने जबरदस्त तालमेल दिखाया। उनकी महारत के आगे विपक्षी ‘फायर काइट क्लब’ की डोर टिक नहीं पाई। एक के बाद एक चार पतंगें काटकर इस जोड़ी ने काशी के नए ‘पतंग सम्राट’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं सेमीफाइनल में एयर लाइन्स काइट क्लब और स्काई लाइन काइट क्लब का सफर समाप्त हुआ।

महापौर का बड़ा विजन: अगले साल से 5 लाख का प्रथम पुरस्कार

विजेताओं को सम्मानित करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने भविष्य के लिए बड़ी घोषणाएं कीं:

  • नेशनल इवेंट: अगले वर्ष से यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की होगी।

  • इनामी राशि में 10 गुना वृद्धि: अगले साल प्रथम विजेता को 5 लाख रुपये, द्वितीय को 2.51 लाख और तृतीय को 1.51 लाख रुपये दिए जाएंगे।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: देशभर के दिग्गज पतंगबाजों को काशी आमंत्रित किया जाएगा।

“हम काशी की पुरातन खेल संस्कृति को वैश्विक पटल पर ले जाना चाहते हैं। मोबाइल की आभासी दुनिया छोड़कर युवाओं को मैदान के असली रोमांच से जुड़ना होगा।”

अशोक कुमार तिवारी, महापौर

पुरस्कारों की हुई बौछार

महापौर ने विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। मुख्य नकद पुरस्कार राशि 14 जनवरी को नगर निगम मुख्यालय में प्रदान की जाएगी:

  1. प्रथम: बनारस काइट क्लब (51,000 रुपये )

  2. द्वितीय: फायर काइट क्लब (21,000 रुपये )

  3. तृतीय: एयर लाइन्स काइट (11,000 रुपये)

इसके साथ ही मौके पर मौजूद पार्षदों और समाजसेवियों ने खिलाड़ियों के हुनर से खुश होकर करीब 15,000 के नकद पुरस्कार तुरंत भेंट किए।

चूड़ा-मटर और गाजर के हलवे का बनारसी स्वाद

गंगा की रेती पर केवल पतंगों का पेंच ही नहीं लड़ा, बल्कि बनारसी खान-पान का जलवा भी दिखा। कड़ाके की ठंड और रेती की ठंडी हवाओं के बीच खिलाड़ियों और दर्शकों ने देशी घी में डूबे गरमा-गरम गाजर के हलवे और बनारसी चूड़ा-मटर का जमकर लुत्फ उठाया।

एक नजर में नतीजे:

  • चैंपियन: बनारस काइट क्लब (बंटी व शुभम)

  • रनर-अप: फायर काइट क्लब (समीर)

  • तीसरा स्थान: एयर लाइन्स काइट क्लब

इस अवसर पर प्रमुख उपस्थिति: उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद विजय द्विवेदी, अजय शंकर तिवारी ‘गुड्डू’, शंभू निषाद, सोमनाथ यादव सहित कई गणमान्य नागरिक और पतंग प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!