
चंदौली। सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर संभावित भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मुगलसराय कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी वाहनों और ऑटो-टोटो के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन (Route Diversion Plan):
-
चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा): यहां से किसी भी प्रकार के ऑटो, टोटो, भारी वाहन या चार पहिया वाहन मुगलसराय शहर होते हुए पड़ाव की तरफ नहीं जा सकेंगे। वाराणसी जाने वाले वाहन अब गोधना मोड़ से रामनगर या रिंग रोड होकर जाएंगे।
-
पड़ाव चौराहा: पड़ाव से मुगलसराय कस्बा की ओर किसी भी भारी या मालवाहक वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। चंदौली जाने वाले वाहन रामनगर होकर एनएच-19 से जाएंगे।
-
आलमपुर तिराहा: यहां से भारी वाहन मुगलसराय कस्बे में नहीं घुस सकेंगे। वाराणसी जाने के लिए रामनगर (NH-19) मार्ग का प्रयोग करना होगा।
-
FCI तिराहा: सभी भारी वाहनों को यहाँ से व्यासनगर होते हुए शाहूपुरी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा, जो पीएससी तिराहा से रामनगर होकर गंतव्य को जाएंगे।
-
कोयला मण्डी (नो-एंट्री): यातायात का दबाव बढ़ने पर कोयला मण्डी से ट्रकों को पड़ाव चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।




