Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
agricultureटॉप न्यूज़देशपालघरमहाराष्ट्रराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पालघर में ‘सरस’ और ग्लोबल कोकण महोत्सव की धूम,

100 महिला बचत समूहों को मिलेगा सशक्त मंच

पालघर जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा, पालघर की ओर से आयोजित होने वाले पालघर ‘सरस’ विक्री एवं प्रदर्शन तथा ग्लोबल कोकण महोत्सव को लेकर मंगलवार को जिला परिषद पालघर में सरपंच परिषद और पत्रकार सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह महोत्सव 18 से 22 फरवरी 2026 तक शिरगांव बीच, पालघर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र शिंदे, परियोजना संचालिका डॉ. रूपाली सातपुते, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत) अशोक पाटील, महोत्सव आयोजक संजय यादवराव तथा वसई-विरार महापालिका के पूर्व महापौर राजीव पाटील सहित बड़ी संख्या में सरपंच, ग्रामसेवक और पत्रकार उपस्थित रहे।

पालघर ‘सरस’ विक्री एवं प्रदर्शन में जिले के करीब 100 स्वयं सहायता महिला बचत समूह भाग लेंगे। इन समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प वस्तुएं, गृह उपयोगी सामग्री, पारंपरिक उत्पाद और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को गति देना है।

सरपंच परिषद में शिरगांव, सातनपाटी, केळवे, माहीम, सफाळे, एडवण, बोईसर, उमरोळी, मनोर, नांदगांव और तारापुर ग्रामपंचायतों से महोत्सव की सफलता के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया। स्वच्छता, पेयजल, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने कहा कि ग्रामपंचायत, प्रशासन और नागरिकों के समन्वय से ही महोत्सव सफल होगा। वहीं आयोजक संजय यादवराव ने बताया कि यह महोत्सव कोकण की कला, संस्कृति और महिला समूहों की प्रतिभा को व्यापक पहचान देगा। पूर्व महापौर राजीव पाटील ने नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महिला बचत समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करें। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों से यह महोत्सव क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!