मनोरमाबाई आप्टे ट्रॉफी: ज्ञानदीप सेवा मंडल और शारदाश्रम स्कूल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
कार्तिका और रिया के दम पर शारदाश्रम की आसान जीत

मुंबई। ड्रीम स्पोर्ट्स MSSA वार्षिक अंतर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेली जा रही मनोरमाबाई आप्टे ट्रॉफी (गर्ल्स अंडर-16) में ज्ञानदीप सेवा मंडल और शारदाश्रम विद्यामंदिर ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है । टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 9 फरवरी 2026 को जॉली जिमखाना, घाटकोपर में खेले जाएगा।
कनिका के ऑलराउंड खेल से ज्ञानदीप सेवा मंडल की जीत
पुलिस जिमखाना में खेले गए पहले मुकाबले में सेंट रॉक हाई स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 4 विकेट पर 66 रन बनाए । सेंट रॉक की ओर से रीत राय ने 21 गेंदों में 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक 30 रन जोड़े । ज्ञानदीप की ओर से कनिका विजयकार्तिक राज ने 31 रन देकर 2 विकेट झटके ।
जवाब में, ज्ञानदीप सेवा मंडल की टीम ने महज 9.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए और 9 विकेट से मैच जीत लिया । कनिका विजयकार्तिक राज ने नाबाद 27 रन और किमाया कदम ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली । शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कनिका को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया ।

कार्तिका और रिया के दम पर शारदाश्रम की आसान जीत
दूसरे मैच में शारदाश्रम विद्यामंदिर ने के.ई.एम. (KEM) हाई स्कूल को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी । पहले बल्लेबाजी करते हुए के.ई.एम. की टीम 10 ओवरों में 5 विकेट पर केवल 43 रन ही बना सकी । शारदाश्रम की कार्तिका पुजारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिया गया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारदाश्रम की टीम ने रिया ठाकुर की नाबाद 30 रनों (23 गेंद) की बेहतरीन पारी के दम पर केवल 6.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली ।
सेमीफाइनल का समीकरण (9 फरवरी 2026):
पहला सेमीफाइनल: पराग इंग्लिश स्कूल बनाम ज्ञानदीप सेवा मंडल ।



