Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
agricultureदेशपालघरमहाराष्ट्रमुंबई
Trending

जिला परिषद पालघर में भव्य किसान मेले का आयोजन

1886 किसानों को मिला विहिरी योजना का लाभ

जिला परिषद पालघर के कृषि एवं पशुसंवर्धन विभाग की ओर से गुरुवार को जिला परिषद परिसर में भव्य किसान मेले एवं जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। विधायक राजेंद्र गावित ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र शिंदे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे ट्रैक्टर, पावर टिलर, अर्थ ऑगर, ब्रश कटर और कल्टीवेटर का प्रदर्शन किया गया। टिश्यू कल्चर से तैयार केले के पौधे व अन्य कृषि उत्पादों ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया। ‘उमेद’ अभियान के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने चिकू व आंवले के उत्पाद, पापड़, अचार, मशरूम, नाचनी बिस्किट आदि की प्रदर्शनी व बिक्री की।

सभा में कृषि योजनाओं का लाभ लेकर प्रगति करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक गावित ने बताया कि बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना के तहत 2017 से 2025 तक 1886 लाभार्थियों को विहिरी (कुएं) उपलब्ध कराए गए हैं, जिस पर लगभग 50.89 करोड़ रुपये खर्च हुए। इससे 642 हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित हुई है।

पशुसंवर्धन विभाग के राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत “मैत्री” परियोजना में प्रशिक्षण पूर्ण करने पर तन्वी तरे को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया। यह मेला किसान सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!