Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Uttar PradeshVaranasiखेल

​वाराणसी के मुक्केबाज ऋषि सिंह ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, कोच दिलीप सिंह का बढ़ाया मान

​कोच और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

वाराणसी।  ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई ‘एलीट मेंस और विमेन्स सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप’ (4 से 10 जनवरी) में वाराणसी के होनहार मुक्केबाज ऋषि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऋषि की इस उपलब्धि पर उन्हें टूर्नामेंट के ‘बेस्ट चैलेंजर’ अवार्ड से भी नवाजा गया।

कोच और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

​अपनी जीत के बाद ऋषि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच दिलीप सिंह के कड़े प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे कोच के साथ-साथ मेरी बुआ चंदा सिंह, दादा अर्जुन बहादुर सिंह, दादी जमुना देवी और मेरे पूरे परिवार का अटूट सहयोग रहा है। विशेष रूप से मेरे भाई विवेक भट्ट ने हर कदम पर मेरा साथ दिया।”

सम्मान और पुरस्कारों की बौछार

​ऋषि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल जगत और उनके गृह जनपद में खुशी की लहर है। एकेडमी के मुख्य संरक्षक शशिकांत पांडेय ने ऋषि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अनिल सिंह ने ऋषि के प्रोत्साहन लिए उन्हें 11,000 रुपये की नकद राशि भेंट स्वरूप प्रदान की।

उपस्थिति और बधाई

​इस गौरवशाली पल के दौरान देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, दादा अभय सिंह, केसरी सिंह, पंकज सिंह, पंडित सिंह, तेज बहादुर सिंह, रजनी सिंह, मनीष सिंह, गोविंद सिंह, हर्ष सिंह और निशांत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​साथ ही हरिश कुमार, ऋषभ पांडेय, अमन यादव, पवन सिंह, विनायक, अदित्रि, विशाल, रुद्र, तृषा, विपिन, लव कुश, मानस, आदित्य और रघुराज सहित अन्य खेल प्रेमियों ने भी ऋषि को जीत की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!