Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
ChandauliUttar Pradesh

सड़क सुरक्षा: चंदौली के ब्लैक स्पॉट पर तुरंत शुरू होगा सुधार कार्य, अवैध कट होंगे बंद – DM चन्द्र मोहन गर्ग

अवैध कट होंगे बंद, पैदल यात्रियों के लिए बनेंगे फुट ओवरब्रिज

चंदौली। जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अनुश्रवण कक्ष में आयोजित ‘सड़क सुरक्षा समिति’ की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) चिह्नित कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य शुरू किए जाएं।

अवैध कट होंगे बंद, पैदल यात्रियों के लिए बनेंगे फुट ओवरब्रिज

जिलाधिकारी ने सड़कों पर होने वाली मौतों को रोकने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि हाईवे और मुख्य मार्गों पर जितने भी अवैध कट हैं, उन्हें तत्काल बंद किया जाए। साथ ही, जिन स्थानों पर पैदल यात्रियों का दबाव अधिक है, वहां भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए फुट ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

रिंग रोड पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हुई दुरुस्त

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने रिंग रोड पर प्रकाश व्यवस्था का हाल जाना। कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया कि रिंग रोड पर पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें लगा दी गई हैं, जिससे रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा। डीएम ने पीडब्ल्यूडी (PWD) और अन्य निर्माण एजेंसियों को सड़कों के गड्ढे भरने और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता देने को कहा।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही, हॉट स्पॉट्स पर स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, अधिशाषी अभियंता (PWD) राजेश कुमार, एनएचएआई (NHAI) और ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!