Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Uttar Pradeshयूपीराजनीति

मेरठ: सोनू कश्यप हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले मंत्री नरेन्द्र कश्यप, एक लाख की निजी मदद दे बंधाया ढांढस

अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश

मेरठ/सरधना। (14 जनवरी 2026) उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप बुधवार को सरधना पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुई युवक सोनू कश्यप की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी ओर से एक लाख रुपये की निजी आर्थिक सहायता प्रदान की।

योगी सरकार में न्याय सर्वोपरि, अपराधी नहीं बचेंगे

परिजनों से मुलाकात के दौरान मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “योगी सरकार में पीड़ितों को न्याय दिलाना ही सर्वोपरि है। सोनू के हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, अपराधी चाहे जो भी हो, उसे कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।”

अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश

मंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस हत्याकांड की जांच पूरी तरह निष्पक्ष, गंभीर और त्वरित गति से की जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।

राजनीति नहीं, संवेदनशीलता और न्याय की जरूरत

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि कुछ लोग ऐसी दुखद घटनाओं पर राजनीति करने का अवसर तलाशते हैं, जबकि योगी सरकार संवेदनशीलता के साथ धरातल पर पीड़ितों की मदद करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निजी सहायता के अलावा शासन स्तर से मिलने वाली सभी वैधानिक सरकारी सुविधाएं भी परिवार को जल्द दिलाई जाएंगी।

परिवार को मिला संबल

मंत्री के पहुंचने और त्वरित आर्थिक मदद मिलने से पीड़ित परिवार को ढांढस मिला है। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सरकार परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!