Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Chandauliक्राइम

​चंदौली पुलिस का एक्शन: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 15 नशेडियों पर गिरी गाज

धारा 292 BNS के तहत की कानूनी कार्रवाई

चंदौली: जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से चंदौली पुलिस ने “नशेबाजी विरोधी अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शराब पीकर उत्पाद मचाने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

​इन गतिविधियों पर रही पुलिस की पैनी नजर

​अभियान के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित श्रेणियों में कार्रवाई की:

  • खुले में शराब पीना: शराब की दुकानों के पास जमावड़ा लगाकर नशेबाजी करना।
  • अराजकता और स्टंट: सड़कों पर हुड़दंग मचाना और खतरनाक बाइक स्टंट करना।
  • छेड़खानी और अतिक्रमण: राहगीरों, विशेषकर महिलाओं को परेशान करने वाले तत्वों और अवैध अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा।
  • ड्रंक एंड ड्राइव: शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से सघन जांच।

​ धारा 292 BNS के तहत की कानूनी कार्रवाई:

​11 जनवरी को चलाए गए इस व्यापक चेकिंग अभियान में कुल 15 व्यक्तियों को लोक न्यूसेंस फैलाने के अपराध में धारा 292 BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत निरुद्ध किया गया।

​कार्रवाई के साथ ‘काउंसलिंग’ भी

​पुलिस केवल दंडात्मक कार्रवाई तक ही सीमित नहीं रही। पकड़े गए व्यक्तियों को नशे से होने वाले शारीरिक नुकसान, आर्थिक हानि और सामाजिक बदनामी के बारे में समझाते हुए भविष्य में सुधार की चेतावनी दी गई। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे की लत छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!