Uncategorized
चंदौली: जानलेवा हमला करने वाला ‘दबंग’ गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने पड़ाव चौराहे से दबोचा
घेराबंदी कर पड़ाव चौराहे से गिरफ्तारी

मुगलसराय (चंदौली)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त चंदन राजभर उर्फ दबंग को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला?
बीती 9 जनवरी को ग्राम कटेसर निवासी शिव प्रकाश यादव ने थाना मुगलसराय में तहरीर दी थी। आरोप था कि ग्राम भोजपुर स्थित एक दुकान पर रोहित पटेल, खेसारी पटेल, अमन पटेल और चंदन राजभर उर्फ दबंग ने अपने 6-7 साथियों
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों की मुख्य भूमिका रही:
- संतोष कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना मुगलसराय)
- अभिषेक शुक्ला (चौकी प्रभारी जलीलपुर)
- का0 नजाकत हुसैन
- का0 विवेक यादव
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


