Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Chandauliक्राइम

​चंदौली: बिहार के दो बड़े गौ-तस्कर गिरफ्तार, सैयदराजा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

​काली माता मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी

चंदौली। यूपी-बिहार बॉर्डर पर गौ-तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ चंदौली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सैयदराजा थाना पुलिस ने अंतर-राज्यीय गिरोह से जुड़े दो शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई है। बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं।

काली माता मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी

​पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मो. जावीर अली और मो. साबिर अली दोनो बिहार के खुर्माबाद (थाना चेनरी, जनपद रोहतास) के निवासी हैं। ये दोनों काफी समय से गौ-तस्करी के एक बड़े गिरोह में शामिल होकर अवैध धंधा कर रहे थे। सैयदराजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये दोनों वांछित अपराधी मिश्रपुरा गांव के काली माता मंदिर के पास देखे गए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बिना वक्त गवाए छापेमारी की और दोनों को धर दबोचा।

एसपी के अभियान का दिखा असर

​पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (IPS) और क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में सैयदराजा थाना प्रभारी विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

​इन दोनों आरोपियों पर सैयदराजा थाने में पहले से ही मुकदमा अपराध संख्या 308/25 के तहत गंभीर धाराओं (BNS 109, 111(2), 111(3)) में केस दर्ज था। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

पकड़ने वाली पुलिस टीम:

  1. विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय (प्रभारी निरीक्षक, थाना सैयदराजा)
  2. ​के कांस्टेबल शंकर राम
  3. ​हेड कांस्टेबल विरेश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!