Welcome to AWAAZ NATION   Click to listen highlighted text! Welcome to AWAAZ NATION
Vasai virarक्राइमटॉप न्यूज़देशमहाराष्ट्रमुंबईलोकल न्यूज़
Trending

बेटे की चीख ने मां को बनाया हत्यारन

पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन इलाके से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। गरीबी, पारिवारिक तनाव और गुस्से के विस्फोट ने एक मां को अपनी ही 15 वर्षीय बेटी की हत्यारिन बना दिया। सर्वोदय नगर स्थित विद्या विकास मंडल चाळ में रहने वाली किशोरी अंबिका शिवपूजन प्रजापति की उसकी मां कुमकुम प्रजापति ने सिलबट्टे से सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दिन घर में 10 महीने का सबसे छोटा बेटा रामकिशन लगातार रो रहा था। मां ने बड़ी बेटी अंबिका से उसे चुप कराने को कहा, लेकिन बच्चा शांत नहीं हुआ। इसी दौरान अंबिका झुंझला गई और गुस्से में उसने मासूम भाई को थप्पड़ मार दिया। बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसके कारण बेटे की चीख ने मां को हत्यारा बना दिया। शाम के समय जब अंबिका घर में सो रही थी, तभी मां कुमकुम ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और पास पड़े सिलबट्टे से बेटी के सिर पर लगातार वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण अंबिका की मौके पर ही मौत हो गई। घर से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण तुरंत तुलिंज पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने घर का पतरा हटाकर तार की मदद से दरवाजा खोला। अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। खून से लथपथ अंबिका का शव फर्श पर पड़ा था और पास ही सिलबट्टा हाथ में लिए मां बैठी थी।

नेपाल मूल का परिवार

मृतका के पिता शिवपूजन प्रजापति ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से नेपाल का निवासी है। वह नालासोपारा में मजदूरी कर अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। बच्चों में अंबिका सबसे बड़ी थी, उसके बाद आलोकिता (13) विश्वनाथ (9) विंध्य (4) रामकिशन (10 माह) घटना के समय मां ने अन्य बच्चों को पानी भरने बाहर भेज दिया था और अंबिका घर में अकेली थी।

आरोपी मां को कोर्ट ने भेजा जेल

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय जाधव ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला घटना के बाद गहरे पश्चाताप में है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिसर को स्तब्ध कर दिया है। एक मां द्वारा अपनी ही बेटी की हत्या ने गरीबी, मानसिक तनाव और घरेलू असहाय परिस्थितियों की भयावह सच्चाई को सामने ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!